दुर्ग

पूर्व कमिश्नर अजय त्रिपाठी का सम्मान
03-Mar-2024 3:33 PM
पूर्व कमिश्नर अजय त्रिपाठी का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 मार्च। 
निगम भिलाई चरोदा कार्यालय सभागार में शनिवार को पूर्व कमिश्नर अजय त्रिपाठी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि शासन आदेश के अनुरूप शुक्रवार को दशरथ सिंह राजपूत ने भिलाई चरोदा के नये कमिश्नर के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिसके कारण पूर्व कमिश्नर अजय त्रिपाठी भिलाई चरोदा निगम से मंत्रालय नया रायपुर हेतु भारमुक्त हो चुके है।

कार्यक्रम में महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष चंदप्रकाश पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, सचेतक तुलसी ध्रुव के साथ समस्त एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति में अजय त्रिपाठी को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाओं सहित सम्मानित किया गया।
कार्यकम मे निगम के कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, उपअभियंता विकटर वर्मा, उप अभियंता मुकेश रात्रे, सहायक लेखाधिकारी लिंगेश्वर राव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चंद्राकर, सुरेश नासरे, चेतन देवांगन, अविनाश चंद्राकर द्वारा नये कमिश्नर दशरथ सिंह राजपूत को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news