रायपुर
देह व्यापार, चंगोरा भाठा की महिला छेरिया में गिरफ्तार
03-Mar-2024 3:43 PM
रायपुर/राजनांदगांव, 3 मार्च। छुरीया पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रायपुर चंगोराभाठा की महिला और तीन ग्राहक शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के पास से नाबालिग को बरामद कर पूछताछ की। पूछताछ और आगे की जांच के बाद पुलिस ने देह व्यापार में शामिल रायपुर चंगोरा भाठा की महिला को भी गिरफ्तार किया। आरोपी मुस्कान से हुई पूछताछ के आधार पर नाबालिग से ग्राहक बनकर दुष्कर्म करने वाले चेतन नवरंगे, तोरण सोनकर, धनंजय धृतलहरे और महिला एक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।