कवर्धा
![मधुमक्खियों ने काटा, 2 घायल मधुमक्खियों ने काटा, 2 घायल](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1710177200odla-20.jpg)
पिकनिक मनाने रानीदहरा आए थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 11 मार्च। विकासखंड के प्रमुख पर्यटक स्थल में शुमार रानी डाला जलप्रपात में आज रायपुर से घूमने पहुंचे सैलानियों को मधुमक्खियों ने काट लिया। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं।
घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से कार क्रमांक सीजी 04 2515 में सवार होकर गोरखनाथ सिंह व अमरदीप सिंह अपने साथियों के साथ रानी दहरा जलप्रपात घूमने पहुंचे थे। घूमने के दौरान धुएं के चलते मधुमक्खियां ने उन पर अचानक हमला कर दिया जिससे उनके अन्य साथी तो मधुमक्खी के हमले करने के बाद भाग कर अपने आप को बचा लिया, लेकिन गोरखनाथ सिंह व अमरदीप सिंह को मधुमक्खियों ने काटा।
उनके साथियों ने कार में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ. कुजूर ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति ठीक है और इलाज के बाद उनको छुट्टी दे दी जाएगी।