कांकेर

7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
23-Mar-2024 10:15 PM
7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

केशकाल, 23 मार्च। केशकाल पुलिस ने पिछले सात वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को ओडि़सा से गिरफ्तार कर केशकाल थाना लाया है। जहां से आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार केशकाल थाना में पंजीबद्ध हुए अपराध क्रमांक 94/16 धारा 120बी, 170, 342, 392, 420 भादवि के आरोपी अजय कुमार गुप्ता कोटपाड़ ओडिशा जो कि पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहा था। इस मामले में माननीय न्यायालय द्वारा केशकाल पुलिस को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिसकी तामीली करते हुए केशकाल पुलिस ने स्थाई वारंटी अजय कुमार गुप्ता को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

 जिसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news