दन्तेवाड़ा

नपा किरंदुल में 90 फीसदी राजस्व वसूली
02-Apr-2024 10:22 PM
नपा किरंदुल में 90 फीसदी राजस्व वसूली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली/किरंदुल, 2 अप्रैल। नगर पालिका किरंदुल ने 90 फीसदी राजस्व वसूली की।

नगर पालिका परिषद किरंदुल के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी आर कोर्राम के निर्देशानुसार नगरपालिका किरन्दुल का राजस्व अमला विभिन्न वार्डो में राजस्व वसूली अभियान किया जा रहा है। राजस्व वसूली के अभियान करने हेतु अधिकारी व कर्मचारियों के दल का गठन किया गया है जोकि सुभाष नगर, व्होरा कैंप, सिंगरपुर कैंप, मेन मार्केट मलाप्पा कैंप कैम्प, गजराज कैम्प, बंगाली कैंप आदि वार्डो में घर-घर जा कर वसूली की जा रही है । जिसमें सम्पत्ति कर, समेकित कर, जल कर व दुकान किराया आदि वसूली किया जा रहा है जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में 90 प्रतिशत तक वसूली की जा चुकी है और निरंतर वसूली का कार्य जारी है।

इस अभियान में पी. आर. कोर्राम मुख्य नगरपालिका अधिकारी, डी. एस. साहू राजस्व उप निरीक्षक, गौरी शंकर तिवारी सहायक राजस्व निरीक्षक, नरेश कुमार साहू सहायक राजस्व निरीक्षक, मनराखन लाल ठाकुर सहायक राजस्व निरीक्षक,  अंकालराम नेताम पम्प अटेन्डेट, चन्द्रभूषण सिन्हा, लोमन सिन्हा, वेद प्रकाश मांझी, अश्वनी पटेल, कृष्णा बहादुर, सचेन्द्र साहू, शिव कुमारी, शीला, प्रमिला,  मीना,  पूजा,  उषा, रानी सुशीला कुंजाम आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news