दन्तेवाड़ा

बचेली में हर्षोल्लास से मना उत्कल दिवस, कई आयोजन
04-Apr-2024 10:48 PM
बचेली में हर्षोल्लास से मना उत्कल दिवस, कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 4 अप्रैल। बचेली नगर में उत्कल कला साहित्य संस्था द्वारा 89वां उत्कल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनएमडीसी बचेली के उत्पादन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक पी. रामय्यन एवं विशिष्ट अतिथि अपोलो अस्पताल के डॉ. पीसी महंतो थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात भगवान जगन्नाथ के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवल्लन किया गया। जिसके बाद संध्या आरती हुई।  संस्था के पदाधिकारी द्वारा उत्कल दिवस व ओडिशा प्रदेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। धर्मेन्द्र आचार्य ने अपने उद्बोधन में ओडिशा की परंपरा और संस्कृति को बताया।

 महिलाएं व बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान ओडिशा की झलक देखने को मिली। खेलों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में रात्रि भोज का आयेाजन किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news