बलौदा बाजार

राम जन्म भूमि को मुक्त कराने के संघर्ष की गाथा
06-Apr-2024 3:24 PM
राम जन्म भूमि को मुक्त कराने के संघर्ष की गाथा

गाथा श्रीराम मंदिर की संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को मोहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 6 अप्रैल। श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े 500 वर्षों के इतिहास की गाथा की प्रस्तुति आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा द्वारा अप्रैल को नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दी गई।

यहां मुंबई से आए मोहित शिवानी, कवि, बॉलीवुड लेखक सूत्रधार प्रबुद्ध सौरभ के हृदय बैंड ने 500 साल पहले आक्रांताओं द्वारा मंदिर तोड़े जाने और इसके बाद से शुरू श्री राम जन्म भूमि को मुक्त कराने के संघर्ष की गाथा सुनाई। इस 75 मिनट की गाथा में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के 2000 से अधिक वर्षों के इतिहास की संगीतमय प्रस्तुति दी गई।

भाटापारा नगर में गाथा श्रीराम मंदिर की संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस आयोजन में श्रीराम के जन्म, जीवन और जय की कथा के साथ ही अयोध्या जी और राम मंदिर के निर्माण की वृहद गाथा नगरवासियों ने सुनी।

इस गाथा में अयोध्या में श्री राम मंदिर के 2000 से अधिक वर्षों का इतिहास की जानकारी दी गई। जो लव-कुश से शुरू होकर अयोध्या पर हुए हमलों, राजा विक्रमादित्य और माँ अहिल्याबाई होल्कर द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार, बैरागी साधुओं के संघर्ष, गर्भगृह से रामलला का निकाला जाना, गर्भगृह में रामलला का प्रकट होना, कार सेवा, कोठारी बन्धुओं के बलिदान, राजनीतिक उथल-पुथल से लेकर वर्तमान में मंदिर की भव्यता, दिव्यता को प्रस्तुत किया गया।

 इस भव्य और दिव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ फिल्मी कलाकार सुनील तिवारी,, आदर्श रामलीला नाटक मंडली के सदस्य संदीप मल, कोमल शर्मा, हेमंत मल, प्रकाश शर्मा, बजरंग लाल चौराशिया, रामजी जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त कार्यक्रम में राकेश तिवारी, आशिष जायसवाल, राजा कामनानी, शेखर ठाकुर, आनंद यादव, सुनील यदु, सतीश साहू, विनय ठाकुर, रविन्द्र शर्मा, अंकित बाजपेयी, गगन तिवारी, दीपक सिंह, गौरव तिवारी, परस साहू, मृदुल मुंधड़ा, अभिषेक मिश्रा, कान्हा मिश्रा, पीताम्बर साहू, सुनील ठाकुर, सुरेश यदु, अविनाश शर्मा, पीयूष साहू, सुरेंद्र डागोर, योगेश अनन्त, पत्रकार संतोष अग्रवाल, राजेश शर्मा, शंकर सोनी, श्यामू पुरोहित, ललित तिवारी, प्रशांत वर्मा, भुपेश दीवान, राजीव तिवारी, विनोद शर्मा, मुकेश शर्मा, सहित नगर के गणमान्यजन, युवा पीढ़ी, महिलाएं बड़ी संख्या में

उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news