रायगढ़

यातायात नियमों का उल्लंघन, 93 वाहन चालकों पर जुर्माना
07-Apr-2024 9:00 PM
यातायात नियमों का उल्लंघन, 93 वाहन चालकों पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 7 अप्रैल। रायगढ़ जिला मुख्यालय में कल शाम रायगढ़ पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई करते हुए 93 लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सडक़ दुर्घटना में लगाम लगाने पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहने की बात कही जा रही है। 

 शुक्रवार को सीएसपी रायगढ़ आकाश शुक्ला एवं ट्रैफिक डीएसपी रमेश कुमार चन्द्रा के नेतृत्व में शहर के जूटमिल तथा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चेक पाइंट पर यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें दुपहिया,चार पहिया, वाहनों की जांच की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 07 मॉडिफाइ सालेंसर, 40 ट्रिपलिंग ( बाइक पर दो से ज्यादा व्यक्ति), 09 बिना कागजात, 08 नो एण्ट्री में वाहन प्रवेश, 3 बिना सीट ब्लेट, 2 माल वाहक पर यात्री परिवहन, 24 अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले।

अभियान में  93 वाहन चालकों से 75,800 का समन शुल्क यातायात पुलिस ने काटा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज रखने प्रेरित किया गया है।

दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने प्रयास

ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर सडक़ दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने पुलिस यातायात नियमों का पालन करने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है और साथ ही नियमित रूप से मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।

यातायात नियमों की दी जानकारी

यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोगों को मॉडिफाइ साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण होने तथा हेलमेट नहीं लगाने के दुष्परिणामों की जानकारी देकर इसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बताया। चेकिंग दौरान युवाओं को तेज गति में वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी गई। साथ ही साथ लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news