धमतरी

निश्चय लिमजा का नवोदय में चयन
10-Apr-2024 2:16 PM
निश्चय लिमजा का नवोदय में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 अप्रैल।
महानदी एकेडमी सिहावा के कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र निश्चय लिमजा का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है।
निश्चय शुरू से मेधावी छात्र रहें हैं विद्यालय में पढ़ाई के साथ ही सभी गतिविधियों में शामिल होकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे है। 
इन्होंने अपनी इस उपलब्धि के साथ विद्यालय, माता-पिता, दादा - दादी सहित परिवार और अपने गांव का नाम गौरवान्वित किया है।

निश्चय लिमजा जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता हुमित कुमार लिमजा के सुपुत्र है।
निश्चय के नवोदय में चयन होने पर पूर्व विधायक द्वय श्रवण मरकाम, पिंकी शाह,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा,नागेन्द्र शुक्ला, विकल गुप्ता,  रवि दुबे, राजेन्द्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी, मोहन नाहटा, डॉ.के.एस.शांडिल्य, रामगोपाल साहू, हृदय साहू, तुलसी साहू, दुर्गेश साहू, महेन्द्र नेताम, अकबर कश्यप, मनोहर मानिकपुरी, चंद्रशेखर अडील, दिव्येंद्र सिंह परिहार, मौर्यध्वज सेन सहित शुभचिंतकों एवं परिवार जनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news