धमतरी

रूपकुमारी को जीतने महिला मोर्चा कर रही चाय पे चर्चा
11-Apr-2024 7:06 PM
रूपकुमारी को जीतने महिला मोर्चा कर रही चाय पे चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 11 अप्रैल। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को जीतने भाजपा महिला मोर्चा ने गांव-गांव में चाय पे चर्चा कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रही है। चर्चा में मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ साथ प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना का हवाला देकर महिलाओं को रुपकुमारी चौधरी को जिताने का संकल्प दिलाया जा रहा है।

कुरुद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत द्वारा ग्राम करगा, हथबंध, फुसेरा एवं सिर्री में आयोजित चाय पे चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा महासमुंद लोकसभा चुनाव में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जीतना जरूरी है। महिला मोर्चा मंडल प्रभारी पूजा साहू ने बताया कि कुरूद विधानसभा में पाकेट मिटिंग एवं चाय पे चर्चा कार्यक्रम 10 से 20 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।

गांव गांव जाकर माता बहनों से चाय पे चर्चा करते हुए  बताया जा रहा है कि आज़ादी के बाद पहली बार महासमुंद लोकसभा में भाजपा ने महिला प्रत्याशी  रूपकुमारी चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है, हम सब को मिलकर उन्हें भारी मतों से जिताकर महिलाओं के सम्मान बढ़ाना होगा।

इस अवसर पर रश्मि साहू, भारती पंचायण, हुलसी साहू, रति बंजारे, जनपद सदस्य डॉ. लोकेश साहू, तामेश्वरी गौकरण साहू, देवेन्द्र, गुल्फीराम, नोमेश साहू सहित बूथ, शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news