धमतरी

कांग्रेसी घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा- केदार
13-Apr-2024 3:47 PM
कांग्रेसी घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा- केदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 13 अप्रैल। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकरेल की आवश्यक बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए लाई गई घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है घोषणा में दी गई किसी भी बातों पर कांग्रेस अमल नहीं कर सकती।

देश में 55 से 60 वर्षों तक शासन करने वाली ये कांग्रेस सत्ता से बाहर होने के बाद मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल जिसमें पूरे भारत का समुचित विकास हुआ एवं अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। मोदीजी की लोकप्रियता से कांग्रेस भयभीत हो गई है गैर जिम्मेदार आना बयान बाजी एवं झूठी घोषणा पत्र के माध्यम से जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया जनता के घर-घर जाकर जनसंपर्क के माध्यम से कांग्रेसी सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार अत्याचार और झूठे घोषणा पत्र की बातों से अवगत कराये एवं देश में विकास के कि रथ को आगे बढ़ाने के लिए पुन: मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कांकेर लोकसभा क्षेत्र के एक अनुभवी प्रत्याशी भोजराज नाग को कमल छाप में बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजयी बनाएं।

इस अवसर पर कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी अध्यक्ष प्रकाश बैस, सिहावा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक नागेंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक द्वय पिंकी शिवराज शाह,श्रवण मरकाम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी विकल गुप्ता के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सिरौद खुर्द के वरिष्ठ कांग्रेसी चमरू राम नेताम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ने साल और श्रीफल से उनका स्वागत किया। प्रमुख रूप से कार्यक्रम में महेंद्र नेताम, मंडल अध्यक्ष वामन साहू, मंडल प्रभारी विकलगुप्ता ,संजय मरकाम, अजय यादव ,ईश्वरी नेताम, चंद्रकला साहू, अखिलेश प्रजापति, रामकुमार समरथ ,उत्तम साहू ,टिकेश्वर साहू, महेश गोटा, बृजलाल नागवंशी, हेमलाल साहू, अनीता ध्रुव सदस्य जिला पंचायत, हेमलाल ध्रुव ,टैलेश्वर ठाकुर, शैलेंद्र साहू, अजय ध्रुव, मनोहर दास मानिकपुरी ,उत्तम साहू, संजय रामटेके, शुभम यदु,नरेश दीवान ,नरेश मरकाम, राजाराम मंडावी आसाराम नेताम ,सभी शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ प्रभारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news