रायपुर

जहां-जहां पांव पड़े राहुल के, तहां-तहां बंटाधार
13-Apr-2024 4:41 PM
जहां-जहां पांव पड़े राहुल के, तहां-तहां बंटाधार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अपै्रल। जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां पर बंटाधार ही होता है कांग्रेस का। यह कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। श्री साय पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। राहुल गांधी के जगदलपुर की चुनावी सभा के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा चुनाव का समय है, सभी लोग आएंगे। जिनके भी कैंडिडेट हैं, उनके बड़े नेता तो समर्थन में आएंगे ही। लेकिन आने से कोई फर्क पडऩे वाला तो है नहीं, क्योंकि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहाँ कांग्रेस का बंटाधार ही होता है।

इसी तरह से डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा  उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, अमर्यादित बयान के कारण कवासी लखमा पर एफआईआर दर्ज हुई है। लखमा लगातार नियमों के विपरीत बोल रहे हैं। आचार संहिता का उल्लंघन कर कानून से ऊपर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। देश में कानून से ऊपर कोई नहीं है। राजनीतिक मर्यादा होती है उसका पालन सभी को करना चाहिए।

 राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वो शक्ति के खिलाफ लडऩे की बात करते हैं। जबकि देश और पूरी दुनिया शक्ति की आराधना कर रही है। चैत्र नवरात्र का पर्व चल रहा है। शक्ति से लडऩे की बात कर रहे हैं, किसमें इतनी शक्ति है, जो इससे लड़ सकेगा।

श्री राहुल गांधी ने 2018 में जनता से कई लोक लुभावन वादे किए थे, लेकिन इनके वादे पूरे नहीं हुए, ये झूठे साबित हुए हैं। इसलिए अब उनकी बातों का छत्तीसगढ़ में कोई असर नहीं होगा।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में महिलाओं को एक लाख देने की घोषणा की है। इस पर श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस और उनके झूठे वादे देश की जनता जानती है। इन्होंने कभी भी वादे पूरे नहीं किए हैं। जनता जानती है कि इनकी सरकार नहीं आने वाली है। इसलिए झूठे वादे कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय नेताओं का दौरा चल रहा है। बैठके ले रहे हैं। चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। प्रदेश की सभी 11 सीटें जितने जुटे हैं। मोदी जी को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। पीएम मोदी जी गारंटी पर सबको भरोसा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news