रायपुर

तीर्थंकर भगवान अजीतनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस पर मनाकर निर्वाण लाडू चढ़ा
13-Apr-2024 8:50 PM
तीर्थंकर भगवान अजीतनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस पर मनाकर निर्वाण लाडू चढ़ा

रायपुर, 13 अप्रैल। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में शनिवार को दूसरे तीर्थंकर अजीत नाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। ट्रस्ट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन  एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन ने बताया कि आज

सुबह 8.30 बजे पार्श्वनाथ बेदी के समक्ष सभी पहुंचे एवं मंगलाअष्टक का पाठ प्रारंभ कर श्रीजी को पांडुशिला में विराजमान किया। सभी ने रजत कलशों से भगवान का प्रासुक जल से रजत कलशों से अभिषेक किया

आज शांति धारा करने  शैलेंद्र जैन एवं अक्षत जैन ने किया। शांति धारा उपरांत आरती कर भगवान अजीत नाथ का पूजन व निर्वाण कांड पढ़ कर सभी उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओ ने निर्माण लाडू चढ़ाया। अंत में विसर्जन पाठ किया गया। इस अवसर पर  ,महेंद्र कुमार जैन, प्रणीत जैन किशोर जैन,समित जैन के साथ महिलाए उपस्थित थी।


अन्य पोस्ट