दन्तेवाड़ा

हर्षोल्लास से मनी बैशाखी, गुरूद्वारा में लंगर
13-Apr-2024 9:37 PM
हर्षोल्लास से मनी बैशाखी, गुरूद्वारा में लंगर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 13 अप्रैल। 
बचेली नगर में गुरूद्वारा सिंह सभा में खालसा पंथ का स्थापना दिवस बैशाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

शनिवार को सुबह 10 बजे शब्द कीर्तन और 1 बजे अरदास के बाद साध संगत के लिए गुरू का लंगर का आयेाजन हुआ। उससे पूर्व शुक्रवार को चोला साहब जी बदली किया गया। 

इस पर्व पर सिख धर्म के अलावा नगर के अन्य लोग गुरूद्वारा पहुंचकर मत्था टेककर लंगर में शामिल हुए। सिख समुदाय के लोगों ने बताया कि बैशाखी पर्व नववर्ष का आगमन है। खुशहाली, हरियाली और अपने देश की समृद्धि की कामना करते यह पर्व मनाते हंै। बैशाखी पर ही किसान अपनी फसल की कटाई करता है। 


अन्य पोस्ट