बलौदा बाजार

नयापारा वार्ड में महालक्ष्मी नारी न्याय योजना का शुभारंभ
14-Apr-2024 2:43 PM
नयापारा वार्ड में महालक्ष्मी नारी न्याय योजना का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 14 अप्रैल। भाटापारा के नयापारा वार्ड में  महालक्ष्मी नारी न्याय योजना का शुभारंभ किया गया , इस योजना में  प्रत्येक गरीब परिवार  को सलाना एक लाख अर्थात 8333 रूपये प्रति माह महिलाओ को प्राप्त होगा इसके लिए आवेदन फार्म भरवाए गए साथ ही कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो वायदे किए गए है जैसे कि रोजगार में 50 फीसदी आरक्षण 30लाख रिक्त पदों को पूर्ण करते रोजगार मुहय्या कराने व मनरेगा के तहत 400 रूपय मजदूरी जैसे विभिन्न योजनाओं की जानकरी दी गई और जन-जन तक पहुंचाने आज का कार्यक्रम रखा गया जिसमे वरिष्ठ कांग्रेसजनों के द्वारा रायपुर लोकसभा प्रत्यासी विकास उपाध्याय के विजयी बनाने का समर्थन भी माँगा गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने  कांग्रेस की गारंटी की बात की, गणेश ध्रुव ने सरकार आने पर रोजगार की जानकारी दी सभा को सतीश अग्रवाल, सरिता ठाकुर, डॉ बसन्त भृगु, गौरी भृगु, आलोक मिश्रा, अमर मंडावी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गणेश सिंह ध्रुव सदस्य  छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, सुनिल महेश्वरी प्रदेशप्रतिनिधि , सतीश अग्रवाल सदस्य निगम मंडल आयोग, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,ग्रामीण अध्यक्ष अमर मंडावी,आलोक मिश्रा सदस्य श्रम विभाग ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बसंत भृगु ,नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष श्रीमति गौरी भृगु,अशोक  तिवारी , पूर्व एल्डरमैन श्रीमति सावित्री ध्रुव, पार्षद रानी राजेंद्र वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि  सुनील गुप्ता, मनमोहन कुर्रे जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, राजा तिवारी सचिव जिला कांग्रेस कमेटी ,मोहन निषाद विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, हरीश लहरे एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष,हेमिन ध्रुव, निर्मला कोसले, अभिषेक ठाकुर,भूपेंद्र सिंह ध्रुव,व भारी संख्या में महिला उपस्थिति हुए साथ ही महिलाओं में इस योजना को लेकर उत्साह भी देखने को मिला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news