बलौदा बाजार

मंदिरों में हजारों मनोकामना ज्योत प्रज्वलित
15-Apr-2024 3:30 PM
मंदिरों में हजारों मनोकामना ज्योत प्रज्वलित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 15 अप्रैल।
धार्मिक नगर भाटापारा में लगभग 2111 एवं चारों धाम सिद्धबाबा जोगी द्वीप तरेंगा लेवई सिंगारपुर में लगभग 8668 विश्व कल्याण मनोकामना ज्योत प्रज्वलित है। 

शिवलाल यादव पूर्व प्राचार्य धार्मिक सामाजिक सर्वधर्म प्रेमी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री शीतला मातादेवालय पंचायती मंदिर फोकटपारा में 865 बैगा मनहरण वर्मा, मुन्ना युद, बंगाली काली मंदिर में 01 पुजारी काशीनाथ, मंशी इस्माइल वार्ड दुर्गा मंदिर में 36 बैगा अमृत ध्रुव, बमलेश्वरी मंदिर में 09 पंडा कुलदीप ध्रुव, भूतेश्वर शिव मंदिर में 07 पुजारी कुमार दास, नंदकुमार वर्मा, रामसागर अंबे शिवमंदिर में 78 बैगा तीजु ध्रुव, शीतला मंदिर पटपर में 12 बैगा साधराम, सीता ध्रुव,डॉ. प्रभाशंकर आश्रम में 06 पंडा मुनेश्वर रामखिलावन ध्रुव,शीतला मंदिर हथनीपारा में 258 पंडा ज्ञानचंद बजरंग ध्रुव, नक्खी बाबा में 77 पंडा मोती साहू, सुभाष दुर्गा मंदिर में 126 पंडा रमेश यादव किशन साहू, मरी माई में 01 यादव बहन जी,कल्याण सागर शीतला दुर्गा मंदिर में 16 पंडा सूरज राजु ध्रुव किशन निषाद जन्तु निर्मलकर, शीतला मंदिर नयापारा में 286 बैगा रामलाल ध्रुव, दुर्गा मंदिर में 05 पंडा जगदीश यादव, कात्यानी मंदिर में 20 पुजारी कमलेश तिवारी रमेश यादव, श्री शीतला मंदिर अवरेठी पारा में 77 बैगा फागुराम ध्रुव, सती मंदिर में 130 पुजारी उमाशंकर त्रिपाठी, नेहरु वार्ड शीतला मंदिर में 38 पंडा अरुण यादव, गायत्री मंदिर में 01 बुद्धेश्वर वर्मा पुन्नी बाई आश्रम में 17, नीरा यादव आश्रम में 42 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित है। चारो धाम जोगी द्वीप शिव दुर्गा मंदिर में 36 बी. सेन जयराम आश्रम में 03, शीतला मां तरेंगा में 45 पंडा शिवराम ध्रुव,महामाया मंदिर में 1312 पुजारी लितेश नाथ योगी ईश्वर पटेल, कंकाली मंदिर में पंडा रमेश यादव, भैरव मंदिर में 13 पंडा सुरेश पटेल, अग्नि देव हनुमान मंदिर में 02 पुजारी वैष्णव जी, मावली मंदिर में 42 पंडा तुलसी ध्रुव , श्री शीतला मंदिर सिद्ध बाबा में 37 बैगा धजाराम ध्रुव, शिव शक्ति मंदिर में 44 पुजारी शिव गोस्वामी, आदिवासी दुर्गा मंदिर में 02, जनसंघ दुर्गा मंदिर में 25 पंडा टमेश्वर गोस्वामी, सर्वेश्वरी काली मंदिर में 251 पंडा शत्रुहन यदु जगदीश चौबे, सिद्धेश्वरी काली मंदिर में 23 पंडा चोखेलाल बाजपेयी, सांई मंदिर में 01 पुजारी संतोष यादव, श्री मांवली मंदिर लेवई सिंगारपुर में लगभग 6781 पुजारी सालिक राम, शत्रुहन नेताम, लाला भीखम ध्रुव, बंशीलाल नेताम आदि के देखरेख विश्व कल्याण मनोकामना ज्योत प्रज्वलित है। 

प्रतिवर्षानुसार श्री शीतला मातादेवालय पंचायती मंदिर फोकटपारा भाटापारा के सर्वधर्मी भक्तगणों के नाम ज्योत प्रज्वलित है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news