धमतरी

भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग का जनसंपर्क
15-Apr-2024 6:44 PM
भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग का जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 15 अप्रैल। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में गांव-गांव प्रचार हेतु अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम,भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला भाजपा के मंत्री एवं मगरलोड मंडल के प्रभारी राजेंद्र गोलछा मंडल अध्यक्ष विजय यदु, महामंत्री रामायण सिन्हा, जनपद सदस्य हिरामन ध्रुव, अय्युब खान सिंगपुर क्षेत्र के अनेक ग्रामों का दौरा किया।

इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र के नरेंद्र मोदीजी के सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हमें मिल रहा है। वहीं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों को 3100 धान का कीमत मिल रहा है, वहीं 2 साल का धान का बोनस प्राप्त हुआ है।

कार्यकर्ताओं को शकरकंद खिलाया

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजराज नाग जनसंपर्क के दौरान सिंगपुर बाजार में शकरकंद खरीदकर कार्यकर्ताओं को खिलाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news