धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 15 अप्रैल। आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी की जीत सुनिश्चित करने कुरुद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परखंदा में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित चाय पे चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर ने अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए नारी शक्ति को आगे आकर महिला उम्मीदवार को जिताने एकजुट होने का आह्वान किया।
ग्राम पंचायत परखंदा के बुथ क्र 156,157 में महिला मोर्चा की विशेष बैठक रखी गई है। जिसमें कुरुद भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर,महामंत्री टिकेश साहू भाजपा नेता मालकराम साहू ने मोदी गारंटी एवं महतारी वंदन जैसी कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की बढ़ती इकोनॉमी को बरकरार रखने मोदी जैसे मजबूत नेता की जरूरत है। हम महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से रुपकुमारी चौधरी को जीता कर देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में मदद कर सकते हैं। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष लखन कश्यप, गोविद निषाद खेमन निषाद देवन निषाद गैदलाल पटेल एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।