दन्तेवाड़ा

202— स्त्री रोग विशेषज्ञों की बढ़ी संख्या
15-Apr-2024 9:51 PM
202— स्त्री रोग विशेषज्ञों   की बढ़ी संख्या

दंतेवाड़ा, 15 अप्रैल। दंतेवाड़ा में जिला प्रशासन स्वास्थ्य सुविधाओं को विशेष तवज्जो दे रहा है। जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

इसी कड़ी में जिले में स्त्री रोग विशेषज्ञों की संख्या में इजाफा हुआ है। तीन नई स्त्री रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है। इनमें से एक विशेषज्ञ को गीदम स्थित मातृत्व शिशु अस्पताल में नियुक्त किया जाएगा। जिससे संबंधित अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी संजय बसाक ने छत्तीसगढ़ को जानकारी में बताया कि हम लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में गीदम स्थित मातृत्व - शिशु अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही गीदम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिजियोथैरेपी सुविधा आरंभ की गई है। जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल के अतिरिक्त अन्य किसी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

इसके साथ ही चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। उन्होंने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता जताई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news