कांकेर
![अंबेडकर जयंती पर निकाली रैली अंबेडकर जयंती पर निकाली रैली](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1713198484-789.jpg)
चारामा, 15 अप्रैल। नगर में बौद्ध समाज के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाई गई।
चारामा नगर के वार्ड 9 और 10 में बौद्ध समाज के लोगों द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनके बनाए संविधान पर अमल कर समाज सेवा और लोगों को शिक्षित करने का संकल्प लिया गया। समाज के लोगों द्वारा रैली निकालकर मंगल भवन पहुंची और सामाजिक भवन में पंचशील झंडा फहराया गया। इसके उपरांत नगर भ्रमण करते हुए राष्ट्रीय राज्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड में पहुंची, उसके उपरांत सभा का आयोजन किया गया। समाज के सुनील मेश्राम ने भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष धनेश्वर भेलवे कोमल मेश्राम पुरुषोत्तम मेश्राम प्रशांत मेश्राम मंगेश मेश्राम हरेश मेश्राम विक्रांत गजभिए विकेश गजभिए लोकेश भावऊराम मेश्राम संदीप मेश्राम संदीप मेश्राम और सामाजिक माताएं बहनों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।