कोण्डागांव

भाजपा का संकल्प पत्र जारी
15-Apr-2024 9:59 PM
भाजपा का संकल्प पत्र जारी

मंत्री केदार ने सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 15 अप्रैल। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। चुनावी घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) को इस बार भाजपा ने संकल्प पत्र का नाम दिया गया है।

संकल्प पत्र की प्रमुख बिंदुओं को लेकर कोण्डागांव के जिला भाजपा कार्यालय अटल सदन में 15 अप्रैल को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। यहां मंत्री केदार कश्यप, जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, नगर पालिका उपाध्यक्ष उसेंडी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। गरीब, युवा, किसान, महिलाओं सभी के लिए घोषणा पत्र में कुछ ना कुछ रखा गया हैं, जिसे लेकर मंत्री केदार कश्यप ने ‘छत्तीसगढ़’ से खास बातचीत की।

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा के लिए मतदान होना है। इससे ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो संकल्प पत्र को सार्वजनिक कर दिया है।

संकल्प पत्र को सार्वजनिक करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने इसे सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि, जब भारत देश अपनी आजादी का 100वां वर्षगांठ मनाएगा, तब विश्व स्तर पर भारत तीसरी विकसित देश के रूप में पहचान बन चुका होगा। इसके अतिरिक्त कई अन्य बिंदुओं पर भी उन्होंने विस्तार से चर्चा किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news