बलौदा बाजार

भाजपा की दीवार लेखन अभियान जोरों पर
16-Apr-2024 2:30 PM
भाजपा की दीवार लेखन अभियान जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,  16 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। रायपुर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के क्रम में बीजेपी ने बलौदाबाजार में ‘दीवार लेखन अभियान’ प्रारंभ किया है। इसी कड़ी में पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रितेश श्रीवास्तव  मंडल बलौदाबाजार शहर अंतर्गत बूथ क्रमांक 134 में भाजपा के ‘दीवार लेखन अभियान’ के सहभागी बने।

 दीवार लेखन अभियान के तहत उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया नगर स्थित निज निवास की दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया। इसके नीचे स्लोगन  लिखा‘एक बार फिर से मोदी सरकार, अबकी बार भाजपा चार सौ पार’।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बलौदाबाजार के बूथ क्रमांक 134 में भाजपा के ‘दीवार लेखन अभियान’ का शुभारंभ हुआ। ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ और ‘इस बार 400 पार’,  यही हम सभी का संकल्प है और इसी क्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को विधानसभा बलौदाबाजार से रिकॉर्ड 1 लाख से अधिक मतों से विजयी बनाने का प्रण कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने लिया है, जिस कार्य में सभी प्राण, प्रण से जुटे हैं।


अन्य पोस्ट