दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 अप्रैल। घर में जबरन घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पीडि़ता ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता घर में सोई हुई थी। घर में उसका पति भी नहीं था। इसी दौरान आरोपी नंदू बंजारे (52 वर्ष) निवासी बोरसी उसके घर पहुंचा और नशे में धुत आरोपी ने पीडि़त महिला के घर घुस गया। आरोपी घर के भीतर प्रवेश कर महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ किया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए। इस दौरान आरोपी वहां से भाग निकला। इसकी शिकायत तुरंत पद्मनाथपुर थाना को दी गई।
पीडि़ता की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 452, 354 के तहत अपराध दर्ज किया।