महासमुन्द

तीरदांजी: बिहाझर बाल आश्रम के 4 खिलाडिय़ों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर में
17-Apr-2024 2:41 PM
 तीरदांजी: बिहाझर बाल आश्रम के 4  खिलाडिय़ों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर में

खेल प्रशिक्षण, पढ़ाई सहित सभी सुविधाएं नि:शुल्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17अप्रैल।
तीरंदाजी में जिले के बाल आश्रम बिहाझर में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी अपना नाम रोशन कर रहे हैं। एक बार फिर महासमुंद जिले के बिहाझर बाल आश्रम में अभ्यासरत 4 तीरदांजी खिलाडिय़ों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर में आवासीय योजना सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु किया गया है।

खिलाडिय़ों  में जिले के बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में अभ्यासरत खिलाड़ी तोरण यादव पिता नेतराम यादव, सत्यम साहू पिता राजेश साहू, राहुल यादव पिता दीपक यादव और हेमंत निषाद पिता जुगेश्वर निषाद हैं।

मालूम हो कि बाल आश्रम बिहाझर में कई वर्षों से तीरंदाजी खेल का निरंतर अभ्यास कराया जाता हैं। पालक अपने बच्चों को सुबह, शाम अभ्यास के लिए बाल आश्रम में पहुंचते हैं। इससे पहले संजय सोनवानी का चयन सांई सेंटर रायपुर में हो चुका हैं। जहां खेल कौशल, प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी पदक जीतने में सफल हुए हैं। पद्मा साहू 3 पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीतने में सफल रही हैं। नवलीन कौर ने सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधत्व किया है। 

खेल अधिकारी ने बताया कि इससे पहले जिले के 8 खिलाडिय़ों का चयन स्व.कोदू राम वर्मा तीरंदाजी अकादमी रायपुर सांई सेंटर रायपुर और खेलो इंडिया एक्सिलेंस सेंटर बिलासपुर में हुआ है। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए आवश्यक जानकारी दी। खिलाडिय़ों के मेडिकल प्रमाण पत्र जिला अस्पताल से बनवाने के बाद सभी खिलाड़ी सांई सेंटर रायपुर में प्रवेश के लिए रवाना होंगे। 

जिले के बिहाझर बाल आश्रम में अभ्यासरत 4 तीरंदाजी खिलाडिय़ों के सांई सेंटर रायपुर में चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, छात्रावास अधीक्षक पुनेंद्र चंद्राकर, ऋषि साहू, प्राचार्य एकलव्य स्कूल महेंद्र टंडन, हीरू साहू, सुनील कुमार भोई, सोमनाथ साहू, रंजीत कौर, भोपाल सिंह, भोजराम साहू, पिरीत राम साहू, संजय सोनवानी, रोहित श्रीवास, अंकित सिन्हा, पूजा नेताम, निवेदिता वर्मा, सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, लोकेश साहू, भूषण साहू, बाल आश्रम बिहाझर के समस्त स्टॉफ, एकलव्य आवासीय विद्यालय के समस्त स्टॉफ, खेलो इंडिया सेंटर के तीरंदाजी खिलाड़ी व माता पिता ने हर्ष व्यक्त किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news