राजनांदगांव

मोदी की गारंटी से देशवासियों में जगी है उम्मीद- अभिषेक
17-Apr-2024 3:03 PM
मोदी की गारंटी से देशवासियों में जगी है उम्मीद- अभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अप्रैल।
 स्थानीय उदयाचल भवन में बीते दिनों व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 32 संगठनों के प्रमुख व्यापारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण और ईमानदारी से उसका क्रियान्वयन करने पर व्यापारी सदैव ही सजग और सक्रिय रहा है।  मोदी की गारंटी विश्व स्तर पर अपना परचम लहरा रही है। इसके पीछे मोदी का 10 वर्षों का अथक परिश्रम है। 

श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में लघु एवं मध्यम व्यापार को बढ़ावा देने मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करेगी।  भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में व्यापारी जगत का बड़ा योगदान है।  मोदी ने मेक इन इंडिया एवं लोकल फॉर वोकल का नारा देकर भारतीय व्यापरियों के लिए सुगम व्यापार के बाजार खोलने का मार्ग प्रशस्त किया है। मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत का पालन किया और सभी के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, स्वच्छता, बिजली, जल व रोजगार की न्यूनतम सुविधा से अंतिम व्यक्ति का भला करने का लक्ष्य को लेकर पूरी ईमानदारी से जुटे हुए हैं। अभिषेक सिंह ने 26 अप्रैल को देश में फिर से मजबूत सरकार बनाने शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार व्यापार सम्मेलन के शुभारंभ में स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष राजा माखीजा ने दिया। तत्पश्चात चेंबर ऑफ  कॉमर्स के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय भसीन ने कहा कि मोदी को मजबूत करने के अभियान में सर्वाधिक सक्रिय भूमिका व्यापारी वर्ग की रहती है। सम्मेलन का संचालन राजकुमार बाफना और आभार प्रदर्शन उत्तम गिडिया ने किया। 

सम्मेलन को मधुसूदन यादव, संतोष अग्रवाल,  भरत वर्मा, नीलू शर्मा, पुखराज बाफना, मनोज बैद, आलोक बिंदल एवं जैनम बैद ने भी सबोधित किया इस दौरान  विष्णुप्रसाद लोहिया,  उमेदचंद कोठारी,  सागर गोलछा,  योगेश सारथी,  सुभाष हरिहरणो,  सुधा पावर,  चंकी अग्रवाल,  दिनेश गुप्ता,  योगेश खत्री,  राहुल जायसवाल,  पंकज जैन,  संजय शर्मा अनिल पुराणीक,  हर्षु रायचा,  संतोष सावा,  नाथाभाई रायचा,  विजय हरिहारणों,  अनिल बराडिया,  जबलचंद आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट