दुर्ग

अष्टमी पर हवन-पूजन, आज ज्योत-जंवारा विसर्जन
17-Apr-2024 3:20 PM
अष्टमी पर हवन-पूजन, आज ज्योत-जंवारा विसर्जन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 अप्रैल। निगम में चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर निगम परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम को विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना कर हवन की गई। माता दुर्गा मंदिर में हवन पूजन सम्पन्न कर सुख समृद्धि की कामना की गई। हवन और पूर्णाहुति के बाद माता स्वरूप कन्याओं को भोजन कराया गया। हवन कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद थे।

आज नवमी पर ज्योत जंवारा का विसर्जन किया गया।  चैत्र नवरात्रि के महापर्व पर नगर निगम परिसर में महाप्रसादि का आयोजन कर नव कन्याओं को भोज में आमंत्रित किया गया। प्रसाद वितरण में खीर, पुड़ी, हलवा इत्यादि बनाया गया था। कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, दुर्गेश गुप्ता, रमाकांत शर्मा, योगेश सूरे, शुभम गोईर, शौएब अहमद, लता यादव, योगेंद्र वर्मा, साक्षी वर्मा, हेमलता वर्मा, दामिनी भुवाल, प्रिंसी सिंह, भुवनदास साहू, ईश्वर वर्मा, मनोहर गोस्वामी, सत्यनाराण शर्मा, रेखा कुर्रे, मुन्ना यादव, चित्रलेखा चन्द्राकर, शशिकांत यादव, बागेश्वर यादव, गौरव यादव, रवि यादव, सूरज सारथी, कविता साहू के अलावा भक्तगण मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किए।

सिंधिया नगर कालीबाड़ी में

बासंती दुर्गा पूजा की धूम

 बीते 16 वर्षों से सिंधिया नगर कालीबाड़ी समिति की ओर से सिंधिया नगर कालीबाड़ी प्रांगण में बसंती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। उक्त जानकारी देते हुए कालीबाड़ी समिति के महासचिव शीतल दास ने बताया कि पूजा 14 अप्रैल को षष्टि पूजा के साथ शुरू हुई। सोमवार को महा सप्तमी की पूजा पंडित देवाशीष मिश्रा एवं उनके सहयोगियों द्वारा विधि विधान से कराया गया। शाम को स्थानीय कलाकार द्वारा संगीत का कार्यक्रम रखा गया। माता का भंडारा का आयोजन प्रतिदिन रात 9 बजे से किया गया है। समिति के कोषाध्यक्ष प्रशांत सरकार ने बताया कि मंगलवार को अष्टमी की पूजा पूरे विधि विधान से सुबह 9 बजे से हुई। बुधवार को देवी के नवे रूप की पूजा अर्चना की जाएगी। गुरुवार को देवी को विदा करने के बाद शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जित किया जाएगा। अध्यक्ष मोंटू डे, उपाध्यक्ष एस.के. भौमिक, दिलीप कुमार बोस, गिरधारी पांडा, महिला विंग की सदस्य लिपि दास, सुमोना दास आदि पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

56 भोग लगाकर की गई 108 पूजा थाल से महाआरती

श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर गंजपारा दुर्ग का 14वां वार्षिकोत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व के आठवें दिवस माता जी को 56 भोग लगाकर 108 पूजा थाल से महाआरती की गई। कुलेश्वर साहू व निर्मल शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र की अष्टमी एवं वार्षिकोत्सव के आठवें दिवस माता जी को दोपहर 12 बजे 56 प्रकार के भोग का प्रसाद जिसमें विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, नमकीन, फल, पंचमेवा, पूड़ी, हलवा, मालपुआ, खीर का भोग विशेष था।  संध्या 7 बजे माता जी की 108 दीपों एवं 108 पूजा थाल से महाआरती एवं  विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि 8 बजे हवन पूजन पूर्णहुति प्रारंभ की गई जो कि देर रात्रि तक चलती रही।

 योगेन्द्र शर्मा  ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र पर्व में सुमन नरेंद्र शर्मा मुख्य यजमान है, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय के सानिध्य में मन्दिर में सभी पूजन कार्य हो रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news