राजनांदगांव

मोदी शिखर पर है, क्योंकि उनके किए कार्य ही उनकी प्रमाणिकता है - लाल
17-Apr-2024 3:23 PM
मोदी शिखर पर है, क्योंकि उनके किए कार्य ही उनकी प्रमाणिकता है - लाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 17 अप्रैल। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सुरेश एच. लाल ने कहा कि आज मोदी सिर्फ  देश के नहीं, बल्कि विश्व में सर्वमान्य नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं, उनका कद शिखर पर है, क्योंकि उनके कार्य उनकी उपलब्धियोंं को स्वयं बखान करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज पिछले 10 वर्षों का हिसाब लेकर मोदी चुनाव में उतरे हैं। जिसमें प्रमुख रूप से नया संसद भवन, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भारत की बढ़ती सैन्य आत्मनिर्भरता, पाकिस्तान और चीन पर लगाम, आतंकवाद पर कठोर प्रहार और रोकथाम, रूस-यूक्रेन से लेकर अमेरिका और पश्चिम एशिया तक भारत की विदेश नीति की धाक, दुनिया में भारत का बढ़ता कद, यूएई में विशालकाय हिंदू मंदिर, धारा 370 का हटना, प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण, सीएए  का लागू करना, योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना, भारत में 1.6 लाख स्टार्टअप शुरू करवाना, डिजिटल लेनदेन में 90 गुना की वृद्धि होना, मेट्रो सुविधाओं का विस्तार, ऐसी सैकड़ों कार्य हैं, जो मोदी को अन्य लोगों के तुलना में बेहतर बनाते हैं।

श्री लाल ने कहा कि आज भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में मनुष्य जीवन की आधारभूत संरचना में आर्थिक, व्यापारिक एवं आध्यात्मिक विकास की पूर्ण परिकल्पना परिलक्षित होती है।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार सुरेश एच. लाल ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र अपने आप में नए भारत की परिकल्पना को प्रदर्शित करता है। इसमें युवाओं के लिए पेपर लीक पर कठोर अधिनियम सहित पारदर्शी तरीके से नौकरी समयबद्ध मिलने की बात लिखी गई है, किसानों, महिलाओं,  रेलवे एवं देश की संस्कृति के लिए जो मानक बिंदु निर्धारित किए गए हैं, उसकी एक-एक लाइन पढऩे योग्य है, समझने योग्य है और उस पर अमल होने पर भारत पूरे विश्व में अग्रणी होगा, यह तय है।

श्री लाल ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम की बात भी गंभीरता से की गई है। साथ ही समान नागरिक संहिता लागू करने की बात इस संकल्प पत्र में समाहित है। जिसका तात्पर्य यह है कि जो कार्य वर्षों से नहीं हुआ, वह आगामी मोदी के कार्यकाल में होगा और भारत विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होगा। भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने मोदी का संकल्प अवश्य सिद्ध होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news