बस्तर

प्रदेश की जनता का विश्वास है भाजपा के साथ- किरण देव
17-Apr-2024 10:20 PM
प्रदेश की जनता का विश्वास है भाजपा के साथ- किरण देव

छत्तीसगढ़ वासियों को श्री राम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 17 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बुधवार को कहा कि बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सम्मानीय जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। बस्तर लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं व भाजपा प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण की जा रही मोदी की गारंटी पर बस्तर जनता अपना मत भाजपा को देकर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को दिल्ली की संसद में बैठायेगी, भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि आज शाम से प्रचार प्रसार थम जाएगा। ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र में पुन: मोदी सरकार बनाने घर-घर जाकर संपर्क करेंगे, जनता जनार्दन का संपूर्ण विश्वास भाजपा के साथ है।

किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल कार्यकाल में हुये देश के विकास व आमजन के लिये जमीनी स्तर पर साकार रुप से संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यों और भाजपा प्रदेश सरकार के द्वारा 100 दिन पूरे किये वादों के साथ हम जनता के बीच जा रहे हैं। बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा को प्रदेश की जनता विजयी बनायेगी।

किरण देव ने समस्त प्रदेशवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव की शुभकामनायें देते हुये बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील की व मताधिकार का उपयोग करने कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष 50 युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश

बस्तर लोकसभा चुनाव के मतदान के लिये अब चंद घंटो का ही समय शेष रह गया है। इधर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने वालों का सिलसिला लगातार चल रहा है। आज बुधवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के 50 युवाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सामने भाजपा में प्रवेश किया। किरण देव ने सभी नव प्रवेशी युवाओं को भगवा गमछा पहना कर अभिनंदन किया, शहर के महाराणा प्रताप वार्ड, वल्लभ भाई पटेल वार्ड व ग्रामीण क्षेत्र तेतरकुटी के 50 युवा भाजयुमो उपाध्यक्ष रवि कश्यप के नेतृत्व में भाजपा में विधिवत शामिल हुये। नव प्रवेशी युवाओं ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के विकास के लिये निरंतर कार्य कर रही है। देश के सेवा में हाथ बटाने भाजपा में प्रवेश लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नव प्रवेशी युवाओं का स्वागत करने हुये उन्हें शुभकामनायें दी और संगठन को मजबूत बनाने कार्यों में जुट जाने कहा।

युवाओं के भाजपा प्रवेश के दौरान बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय,रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, प्रकाश रावल, राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news