बस्तर

रियासत कालीन श्रीराम मंदिर से रामलला की जीवंत झांकी के साथ निकाली शोभायात्रा
17-Apr-2024 10:23 PM
रियासत कालीन श्रीराम मंदिर से रामलला की जीवंत झांकी के साथ निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 17 अप्रैल। श्रीरामनवमी पर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज बस्तर संभाग के द्वारा शताब्दियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रीराम मंदिर में पूजन हवन के बाद श्रीजगन्नाथ परिसर जगदलपुर स्थित रियासत कालीन श्रीराम मंदिर से संध्या 5 बजे श्रीरामलला की जीवंत झांकी एवं विशाल शोभायात्रा निकली गई।

रामनवमी पर प्रतिवर्षानुसार श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में 14 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। इस शोभायात्रा में समाज के 14 क्षेत्रिय समितियों के माध्यम से 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के 100 ग्रामों में निवासरत आरण्यक ब्राह्मण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी ने बताया कि परंपरानुसार इस वर्ष भी श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित श्रीराममंदिर में चैत्र नवरात्रि की परंपरानुसार पूजा विधान संपन्न किया गया।

 नियत कार्यक्रम के अनुसार श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में 14 बटुकों का नि:शुल्क सामुहिक उपनयन संस्कार संपन्न किया गया। श्रीराम जी डोली (पालकी) के साथ श्रीरामलला की जीवंत झांकी एवं शोभायात्रा निकली गई।  उन्होंने बताया कि श्रीरामलला की जीवंत झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसका लोगों ने दर्शन लाभ लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news