दन्तेवाड़ा

दंतेश्वरी मंदिर में महानवमी पर विभिन्न आयोजन
18-Apr-2024 2:09 PM
दंतेश्वरी मंदिर में महानवमी पर विभिन्न आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 18 अप्रैल।
प्रदेश के विख्यात शक्तिपीठों में शुमार दंतेश्वरी मंदिर में बुधवार को महानवमी तिथि पर विभिन्न आयोजन किए गए। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मंदिर में बुधवार को देवी की विधिवत पूजा की गई। इस दौरान देवी का आकर्षक श्रंगार किया गया। इसके उपरांत विशेष आरती की गई। देवी को विभिन्न प्रकार की भोग अर्पित किए गए।

नवरात्रि की अंतिम दिन राजनीतिक हस्तियों ने माता के दरबार में माता टेका। इनमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत और भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी प्रमुख रूप से शामिल थीं।

नवरात्रि की नवमी तिथि के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर की यज्ञशाला में यज्ञ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली।

महा भंडारे में भक्तों का रेला
मंदिर परिसर में बुधवार दोपहर से महा भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान भोग प्रसाद पानें हेतु भक्तों का रेला लगा रहा। हजारों भक्तों ने माता के भोग प्रसाद का लाभ उठाया। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने सुरक्षा बलों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

ज्योति कलश विसर्जन
महानवमी के अंतिम सोपान में मनोकामना ज्योति कलश का विसर्जन किया गया। प्रतीकात्मक रूप से 51 ज्योति कलशों का विसर्जन किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news