धमतरी

देश की समृद्धि व विकास के लिए पुन: मोदी सरकार बनाने कार्यकर्ता अडिग- रंजना
18-Apr-2024 2:16 PM
देश की समृद्धि व विकास के लिए पुन: मोदी सरकार बनाने कार्यकर्ता अडिग-  रंजना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 18 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू गांव व शहरी क्षेत्रों में जाकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं, उसके साथ-साथ ग्रामीण अंचल में साप्ताहिक बाजार में जाकर नुक्कड़ सभा के माध्यम से पुन: भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार बनाने एवं भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी जी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक ले रही है एवं नुक्कड़ सभा के माध्यम से पाम्प्लेट वितरण कर प्रचार प्रसार कर रही है। 

इस दरमियान रंजना साहू ने बलियारा, बोडऱा, डोडक़ी, शंकरदाह, सांकरा, भोथली, कंडेल, नवागांव, परेवाडीह लिमतरा सेहराडबरी, अंगारा, डाही, सेनचुवा, देमार,बिरेतरा, बारना, देवरी, झुरानवागांव धमतरी शहर अंतर्गत विंध्यवासिनी वार्ड, मराठा पारा बांसपारा वार्ड, रामपुर वार्ड, दानीटोला वार्ड सहित विभिन्न बूथों पर जाकर भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए प्रचार-प्रसार कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता साहू ने कहा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं से सभी को लाभ मिला है देश की समृद्धि और चहुंमुखी विकास के लिए पुन: मोदी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता कृतसंकल्पित एवं अडिग है। 

बैठक में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र पदाधिकारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलओ सहित भाजपा वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news