महासमुन्द

जोत जंवारा शोभायात्रा में शामिल हुए ताम्रध्वज
18-Apr-2024 2:26 PM
जोत जंवारा शोभायात्रा में शामिल हुए ताम्रध्वज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 अप्रैल। कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने कल जोत जंवारा विसर्जन के दौरान कई लोकसभा के गांवों में पहुंचकर मंदिरों व घरों से निकलने वाले जोत जंवारा शोभायात्रा में शामिल हुए।

विभिन्न जगहों में पुष्प वर्षाकर माता के जोत जंवारा, सांग, बाना और विसर्जन झांकियों का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद लिया। साथ ही पिथौरा रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए।

बुधवार को उन्होंने प्रमुख रूप ग्राम से सिधोरी, बवनकेरा, चिरको, मानपुर, छिलपावन, पचरी सहित अन्य कई जगहों पर सभाएं ली। उनके साथ भारी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व विधयाक विनोद चंद्राकर, अध्यक्ष जिला कांग्रेस रश्मि चंद्राकर, खिलावन साहू मनोज कांत साहू, दीपक सिन्हा, बिजेंद्र बंजारे,दारा साहू, विवेक पटेल, राजा खोसा, लक्ष्मन पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासी बड़ी संख्या मौजूद थे।


अन्य पोस्ट