रायपुर

मौसम हुआ साफ, 30 तक पारा 44 को छूने के संकेत
18-Apr-2024 2:29 PM
मौसम हुआ साफ, 30 तक पारा 44 को छूने के संकेत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अप्रैल।
मौसमी तंत्र के कमजोर हो जाने के कारण प्रदेश में  को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। इससे पहले बुधवार को  तिल्?दा का तापमान 43 डिग्री और रायपुर का तापमान 39 डिग्री से अधिक रहा।  तापमान बढऩे की वजह से अब धूप से जलन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि महीने के अंत तक रायपुर में पारा 44 डिग्री को छू सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्?य में हवा की दिशा में बदलाव के साथ आने वाले दिनों में बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बन सकती है। 

मगर तापमान और गर्मी पर इसका प्रभाव होने के आसार अब काफी कम है। बुधवार को आसमान पूरी तरह साफ था। अधिकतम तापमान रायपुर में 41 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां नमी 58-29 प्रतिशत तक थी। दिनभर उमस रही। सूर्य की तपिश बढऩे से सडक़ें भी अब तपने लगी हैं। अधिकतम तापमान माना में 40.4, बिलासपुर में 41, पेण्ड्रारोड में 38.9, अंबिकापुर में 38.2, जगदलपुर में 40.6, दुर्ग में 39.8 और राजनांदगांव में 41.5 डिग्री सेल्सियस था। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है। पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news