राजनांदगांव

प्रियंका की सभा से जीत का होगा आगाज-दीपक
18-Apr-2024 3:05 PM
प्रियंका की सभा से जीत का होगा आगाज-दीपक

चर्चा कर दिया मार्गदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अप्रैल।
लोकसभा चुनाव की स्टार प्रचारक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी का राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के मोहड़ डोंगरगांव में आगामी 21 अप्रैल को दोपहर 2 बजे सभा होना है, उसकी तैयारियों का जायजा लेने छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज स्थल पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए।

मोहड़ में प्रियंका गांधी की सभा को ऐतिहासिक बनाने कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि निश्चित रूप से प्रियंका  की यह सभा भी ऐतिहासिक होगी और राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होने के साथ-साथ देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दिशा में एक सुखद संदेश जाएगा, क्योंकि जिस प्रकार से केन्द्र की महंगाई बेरोजगारी से आम जनता का जीवन दूभर हो गया है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग भी भाजपा के सरकार ने जिस प्रकार से किया। उससे संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है। इसके लिए हमें देश में स्वस्थ एवं सुशासित सरकार लाने कांग्रेस के पक्ष में कर्मठता से कार्य कर अपने प्रत्याशी सहित कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना है। 

प्रदेश अध्यक्ष बैज ने बूथ सेक्टर प्रभारियों की बैठक में चर्चा करते चुनावी रणनीति के संबंध में रायशुमारी कर कांग्रेस की जीत नजर आने पर उन्होंने बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों को मजबूत कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। 

प्रदेश अध्यक्ष बैज ने  कहा कि 21 तारीख की सभा को ऐतिहासिक बनाकर भाजपा की हार सुनिश्चि का संदेश देने की जवाबदारी हमारी है। इस अवसर पर  दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, शाहिद भाई, भागवत साहू, आलोक चंद्राकर, रूपेश दुबे, वीरेंद्र बोरकर, चेतन साहू, रामछत्री चंद्रवंशी, संजय मुटकुरे, रवि शुक्ला, मोहन अय्यर, संध्या साहू, श्रुति शुक्ला, शेषनाथ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news