दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा में 56.34 फीसदी वोटिंग
19-Apr-2024 10:56 PM
दंतेवाड़ा में 56.34 फीसदी वोटिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 19 अप्रैल। लोकसभा चुनाव अंतर्गत बस्तर सांसद हेतु दंतेवाड़ा विधानसभा में मतदान के प्रतिशत में इजाफा दर्ज किया गया।

प्रशासन द्वारा दी जानकारी के मुताबिक विधानसभा में 56.34 मतदान दर्ज किया गया। विगत लोकसभा चुनाव में करीब 55 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

विस्थापित मतदान केंद्रों में उत्साह

दंतेवाड़ा विधानसभा अंतर्गत कुआकोंडा विकासखंड के नीलावाया गांव के मतदान केंद्र को भी विस्थापित किया गया था। सुरक्षा कारणों के चलते उक्त कदम उठाया गया था। इसके बावजूद नीलावाया के वोटरों  नें लोकतंत्र के पर्व में उत्साह के साथ शिरकत की।

इस गांव के वोटरों ने बड़ी संख्या में अपना वोट दिया। इसके साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाई। वोटरों में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक थी। महिलाओं ने जागरूक वोटर का फर्ज निभाया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोई अपनी वारदात नहीं हो सकी। नक्सलियों के नाकाम हो गए। इस तरह से गनतंत्र पर गणतंत्र की विजय हुई।


अन्य पोस्ट