महासमुन्द

महुआ बिनते महिलाओं के बीच किया चुनाव प्रचार
20-Apr-2024 2:47 PM
महुआ बिनते महिलाओं के बीच किया चुनाव प्रचार

ताम्रध्वज साहू के प्रचार के लिए नपाध्यक्ष अब पहुंच रही गांव-गांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल।
महासमुंद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को जिताने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वे शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रचार करने के लिए पहुंच रही है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष महिलांग प्रचार करने के लिए महासमुंद विधानसभा के पटेवा क्षेत्र के ग्राम भावा, रामसागरपारा सिनोधा समेत आसपास के अन्य गांवों में प्रचार करने के लिए पहुंची। 

इस दौरान रामसागर पारा में महुआ फल बिन रही महिलाओं के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग महुआ बिनते हुए अनोखे तरह से प्रचार करते हुई नजर आई। उन्होंने महिलाओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र के संदर्भ में भी जानकारी दी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महालक्ष्मी योजना के बारे में बताया जिसमें हर गरीब महिलाओं को केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर एक लाख रुपए सालाना दिए जाने की घोषणा शामिल है। उन्होंने महिला मतदाताओं से कहा कि यह सब तभी संभव होगा जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी इसके लिए महासमुंद लोकसभा से ताम्रध्वज साहू को जीतने में आप सभी को अहम भूमिका निभानी होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news