धमतरी

कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश के लिए डोर-टू-डोर जनसम्पर्क-बैठक
20-Apr-2024 7:53 PM
कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश के लिए डोर-टू-डोर जनसम्पर्क-बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 20 अप्रैल। शनिवार को ग्राम खुदुरपानी, भैसामुडा, मटियाबाहरा, चारगांव, जबर्रा, खरखा, रावनगुड़ा में कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। जिनका डोर टू डोर जनसम्पर्क एवं बैठक का कार्यक्रम रखा गया है।

इस अवसर पर  पूर्व विधायक एवं प्रदेश लोकसभा चुनाव सदस्य नगरी ब्लॉक प्रभारी पूर्व विधायक अशोक सोम, ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष भूषण साहू, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, एवं जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, युवा कांग्रेस नेता प्रमोद कुंजाम लोकसभा चुनाव, विधानसभा यूका प्रभारी, एनएसयूआई प्रदेश सचिव सजल नाग, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव आदित्य तिवारी, जनसंपर्क में रहेंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष भूषण साहू ने कहा है कि समस्त नगरी जोन, सेक्टर, बूथ के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं हमारे प्रत्याशी बीरेश ठाकुर  को विजय श्री दिलाने में अपना सहयोग एवं योगदान प्रदान करें।

चुनाव संचालन समिति में राजेन्द्र सोनी सदस्य नियुक्त

जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिहावा विधानसभा में चुनाव संचालन हेतु संशोधित सूची जारी करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी राजेन्द्र सोनी सहित 4 युवाओं को कांकेर लोकसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति में सदस्य नियुक्त किया गया हैं। जिसमें अभिषेक बंजारे ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस नगरी, नीरज साहू ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस कुकरेल, रोशन साहू ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस बेलरगांव एवं सत्यम भट्ट नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस नगरी शामिल है।

पूर्व में जारी सूची में चुनाव संचालन समिति में 22 सदस्य नियुक्त किए गए थे। चुनाव संचालन समिति में सदस्य नियुक्त होने पर राजेन्द्र सोनी ने प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की 5 न्याय गारंटी को जन-जन तक पहुंचाएंगे और कांकेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को जीत दिलाएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news