रायपुर

महावीर जयंती पर शोभायात्रा में उमड़ा जैन सैलाब
21-Apr-2024 7:30 PM
महावीर जयंती पर शोभायात्रा में उमड़ा जैन सैलाब

2623 दीपो से भगवान महावीर की आरती 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अप्रैल।
रविवार को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पूरे भक्तिभाव और उत्साह से मनाया। सुबह 9, बजे सकल जैन समाज के सदस्य एक साथ शोभा यात्रा निकली। यह शोभा यात्रा सुबह 9.00 बजे श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड से शुरू होकर सदर बाजार, सत्तीबाजार, तात्यापारा, बढ़ईपारा, रामसागर पारा, राठौड़ चौक, से गुरुनानक चौक होते हुए वापस दादा बाड़ी में समाप्त हुई। पूरे दिनभर विभिन्न आयोजन में सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर जैन दादा बाड़ी में आयोजित किए गए है। सभी समाज जन जैन दादा बाड़ी पहुंच कर अपनी अपनी पूजा पद्धति से भगवान महावीर का जन्म कल्याणक पूजन कर  रहे है । 

दिगंबर जैन समाज ने आज सकल जैन समाज की शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान महावीर को रथ में विराज मान कर शोभा यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण करवाया। समाज के अध्यक्ष संजय जैन नायक ने बताया की शोभा यात्रा समाप्ति के बाद सभी जैन दादा बाड़ी में एकत्रित होकर भगवान महावीर को पांडुकशीला में विराज मान कर के प्रासूक जल से भगवान का अभिषेक,शांति धारा किया।आज की वृहद शांति धारा आशीष सपना जैन ने किया।तत्पश्चात उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओ ने प.पु.आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी का भी याद किया कर पूजन किया।अंत में विसर्जन पाठ किया गया।इस पूरे 15 दिवसीय आयोजन में प्लास्टिक एक पौलिथन का उपयोग न कर रायपुर सकल जैन समाज ने एक मिसाल प्रस्तुत की है। 

शाम 7 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेंगे जिसमे प्रभु महावीर सेवा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है। इस आयोजन में रात्रि 8 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। श्रीमद रामचंद्र आत्म तत्व रिसर्च सेंटर द्वारा रात्रि 9 बजे भगवान महावीर के जन्म के पूर्व जो 14 स्वप्न आए थे। उसी पर आधारित आज के परिपेक्ष में 14 स्वप्नों की प्रस्तुति का आयोजन किया गया है । रात्रि 11.26 को भगवान महावीर की 2623 दीपो की आरती उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा की जाएगी।

शनिवार को दादाबाड़ी  में जैन महिला कवियत्री सम्मेलन का आयोजन किया गया था।  इसमें सोनल जैन सूरत गुजरात,शालू जैन सांखला भीलवाड़ा राजस्थान,शक्ति सलोनी जेन, व्यावहर दीपाली जैन जिय़ा,गाजियाबाद, ,भूमिका जैन आगरा विशेष आमंत्रित की गई थी। कवियत्रियों की कविता और जोशीली पंक्तियों पर तालियों को गडग़ड़ाहट से सारा परिसर गूंज उठा।  इस कार्यक्रम के संयोजन कवि राजेश जैन राही, भी उपस्थित थे।

 महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा एवं प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी ने बताया कि  15 दिवसीय आयोजन में  सामाजिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सभी समाजजन, महिला मंडल एवं समितियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।  इस आयोजन में श्री साधु मार्गी समता युवा संघ का विशेष सहयोग प्रतिवर्ष प्राप्त होता रहा है। 


महावीर प्रसादी भंडारे के माध्यम से इस वर्ष लगभग 30,000 लोगो को शुद्ध भोजन करवाया गया है। जरूरतमंदों को कपड़ा,स्टेशनरी,कॉपी,आदि सामग्री का वितरण महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन किया गया। रक्त दान शिविर के माध्यम से लगभग 200 लोगो ने रक्तदान कर सेवा कार्य किया।चिकित्सा जांच में कई बड़े चिकित्सकों ने शिविर लगा कर लोगो को स्वस्थ की प्रति जागरूक किया। महिला मंडल द्वारा लगभग 150 कार्यक्रम 15 दिनों में किए गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news