कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता,
कोंडागांव, 21 अप्रैल। जिला मुख्यालय कोण्डागांव में रविवार को महावीर जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सकल जैन समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत भव्य शोभा यात्रा और झांकी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी शामिल हुए। रैली का जगह-जगह सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।
सकल जैन समाज के सबसे बड़े धर्म गुरु महावीर जी की जयंती कोण्डागांव में भी मनाई जा रही है। रविवार को कोण्डागांव के दादाबाड़ी से विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बड़े बुजुर्ग, महिला एवं बच्चे सभी शामिल हुए। खास बात रही कि, महावीर जी के जीवनी को इस रैली के दौरान झांकी के रूप में दर्शाया गया। रैली कोण्डागांव नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें आस्था का रंग बढ़ चढक़र नजर आया।