धमतरी

400 सीट का दावा और मोदी की गारंटी पूरी तरह से फेल साबित होगी-अशोक सोम
23-Apr-2024 2:46 PM
400 सीट का दावा और मोदी की गारंटी पूरी तरह से फेल साबित होगी-अशोक सोम

कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 23 अप्रैल। सोमवार को हल्बा समाज भवन नगरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कांकेर लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्य अशोक सोम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी शिव कुमार परिहार ने की।

विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, जनपद सदस्य द्वय उमेश देव, कीर्ति नेताम, पूर्व जनपद सदस्य अंजोर निषाद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि ठाकुर, शैलेन्द्र धेनुसेवक, अजीत सिंह वर्मा, शत्रुघ्न साक्षी उपस्थित थे।

पूर्व विधायक अशोक सोम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता आगे आकर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को जिताने के लिए एकजुट हो जाएं।

श्री सोम ने आगे कहा कि मोदी ने किसान की आय दुगुना करने,2 करोड़ रोजगार देने,कालाधन वापस लाने की गारंटी दी थी। मोदी की 400 सीट का दावा और मोदी की गारंटी पूरी तरह से फेल साबित होगी।आज मोदी देश में गिने चुने 8 - 10 उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रहे है। उनको देश के किसानों, मजदूरों और युवाओं से कोई लेना देना नहीं है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी शिव परिहार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास संसाधन की कमी है, लेकिन इस कमी को ध्यान ना देकर सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे। कांकेर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने सभी एकजुट हो जाएं। हमारे कार्यकर्ता ही कांग्रेस की शान है।

कार्यक्रम को जनपद सदस्य उमेश देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की 5 न्याय गारंटी को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कहीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी भानेंद्र ठाकुर, पेमन स्वर्णबेर, जावेद मेमन, कैलाश बिसेन, टेश्वर ध्रुव, मिलेश्वर साहू, पिंकी यदु, कुंजबिहारी देव, आसिफ खान, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नदीम अली, युवा कांग्रेस के सिहावा विधानसभा अध्यक्ष सोनू चौहान, एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष अंकुश देवांगन,भरत लहरे, किशन गजेन्द्र, आदित्य तिवारी, जितेन्द्र ध्रुव, दिनेश यादव, टिकेश्वर ध्रुव, ईशु अली, अभिषेक बंजारे, सत्यम भट्ट, शिव साहू, गोविंद ठाकुर,बुधंतिन नेताम, फारूख खान, राम सिंह पटेल, सलीम मेमन, सजल नाग, आदित्य सिंह ठाकुर, लक्ष्मी साहू, सोहन चतुर्वेदी, रूपेश साहू, राजू कावड़े, तेजेन्द्र भट्ट सहित जोन, ब्लॉक, महिला कांग्रेस, सेवा दल,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनवर सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष भूषण साहू ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news