बालोद

श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष बने विरेन्द्र, शेखर नगर अध्यक्ष
30-Apr-2024 3:08 PM
श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष बने विरेन्द्र, शेखर नगर अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्ली राजहरा, 30 अप्रैल। श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में वीरेंद्र भारद्वाज जिला अध्यक्ष तथा शेखर गुप्ता छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के नगर अध्यक्ष बने।

बीएसपी गेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ श्रम की पत्रकार संघ की जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी की सहमति व निर्देशन अनुसार छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरवंश अरोड़ा की अनुशंसा पर दुर्ग संभाग के अध्यक्ष छगन साहू की सहमति तथा दल्ली राजहरा के श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी सदस्यों की सहमति से वीरेंद्र भारद्वाज को बालोद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 वीरेंद्र भारद्वाज के नगर अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष पर पदोन्नति होने पर नगर अध्यक्ष के पद खाली होने की अवस्था में शेखर गुप्ता को दल्ली राजहरा श्रमजीवी पत्रकार संघ के नगर अध्यक्ष चुना गया है। मुख्य अतिथि हरवंश अरोड़ा ने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार जनता और प्रशासन के बीच की कड़ी है , जिनका दायित्व होता है कि दोनों के बीच सामंजस्य बनाएं तथा सूचना का आदान-प्रदान करें द्य जब भी आम जनता के बीच कुछ समस्याएं होती है तो उसे सरकार तक पहुंचने में मदद करें।

अखबार छोटा है या बड़ा यह मायने नहीं रखता है। आप लोगों के बीच उसे किस ढंग से प्रस्तुत करते हैं। आपके लेख को लोग कितने विश्वसनीय कितने उत्सुकता से आपका खबर पढ़ते हैं यह आपकी प्रस्तुति पर निर्भर करता है। लोग आपकी अखबार की क्वालिटी या बड़ा देखकर आपके लेख को नहीं पढ़ते वह लोग आपकी लिखने की कला और प्रस्तुति के कारण आपका लेख पढ़ते हैं।

इस अवसर पर दल्ली राजहरा श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी सदस्य जिनमे है हरवंश अरोड़ा, झुनमुन गुप्ता, कमल शर्मा , छगन साहू विवेक वैष्णव, शेखर गुप्ता, शेख नबी खान, सुमित जैन, मोहम्मद इमरान, रामू शर्मा, सागर रणवीर , रमेश मित्तल, लवंशी राजपूत,अजय अग्रवाल, संतोष कोशी आलोक गुप्ता हीरालाल पवार ,राजेश पटेल ,जगेंद्र भारद्वाज (वरिष्ठ अधिवक्ता),भोज राम साहू ,वीरेंद्र भारद्वाज, नरेंद्र खोबरागड़े ,निलेश श्रीवास्तव ,तेजराम साहू उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news