कोण्डागांव
आईटीबीपी के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, रैली निकाली
09-May-2024 10:40 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 9 मई। आज सामरिक मुख्यालय, 41वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के द्वारा पर्यावरण के लिए मिशन लाइफस्टाइल (जीवन) के अन्तर्गत सेनानी 41 वीं वाहिनी, के मार्गदर्शन में बस अड्डा एवं घंटा घर कोण्डागांव में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त पदाधिकारियों के द्वारा स्थानीय जनता के साथ बढ़-चढक़र भाग लिया गया।
सभी जवानों ने अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुऐ स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का दृढ़ संकल्प लिया तथा अन्त में जवानों द्वारा रैली निकाल कर स्थानीय जनता को यह संदेश दिया गया कि साफ-सफाई के द्वारा ही हम अपने चारों तरफ के वातावरण को खूबसूरत बना सकते हैं और स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का विकास किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे