रायगढ़

भगवान परशुराम शोभायात्रा का स्वागत
11-May-2024 2:45 PM
भगवान परशुराम शोभायात्रा का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 11 मई। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शुक्रवार की शाम पूरा शहर जय जय परशुराम से गुंजायमान रहा। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विप्र समाज ने भव्य शोभयात्रा निकाली, जो हंडी चैक स्थित परशुराम मंदिर से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान चौक-चौराहों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल समाज के लोगों के लिए जगह-जगह शरबत व ठंडे पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई थी।

वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसके लिए विप्र समाज ने काफी पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बाल मंदिर में समाज के लोगों को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा विप्र फाउंडेशन के सहयोग से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

हंडी चैक स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। बाजे-गाजे, कर्मा नर्तक दल व आकर्षक झांकी के साथ निकली शोभायात्रा हंडी चैक से कोतवाली थाना होते हुए गद्दी चैक, पैलेस रोड, चांदनी चैक, सोनारपारा, गांजा चैक होते हुए पुनरू मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए।

पुरुष, महिला, बुजुर्ग, बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा है। जिस मार्ग से भी शोभायात्रा गुजर रही थी, जय जय परशुराम के जयघोष से गुंजायमान हो जा रहा था। शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए चौक-चौराहों पर विशेष व्यवस्था की गई थी।

लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को ठंडा पानी, शरबत पिलाया गया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर पुनरू मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां भगवान परशुराम की महाआरती की गई। उसके बाद विप्र भोज हुआ, जहां समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बग्घी पर विराजे भगवान परशुराम

शोभायात्रा के आगे-आगे एक वाहन को आकर्षक ढंग से सजाकर भगवान परशुराम को विराजमान किया गया था। बग्घी पर परशुराम की जीवंत झांकी सजाई गई थी। उसके पीछे-पीछे समाज की महिलाएं, बच्चे , युवा व बुजुर्ग डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। आगे-आगे कर्मा नर्तक दल भी चल रहा था। झांझ-मंजीरे की ताल पर सभी थिरक रहे थे। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की खुशी हर चेहरे पर झलक रही थी।

पुलिस की रही चाक-चौबंद व्यवस्था

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान पुलिस की चैक-चौबंद व्यवस्था रही। शोभायात्रा के दौरान यातायात को व्यवस्थित करने में पुलिस जवान लगे रहे। जिस मार्ग से शोभायात्रा गुजर रही थी, उस दौरान  उन मार्गों से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया, जिसके कारण वाहन चालकों को अन्य वैकल्पिक मार्ग से आना-जाना पड़ा।

पैलेस रोड से कोष्टापारा, शहीद चैक मार्ग पर शाम के समय यातायात का दबाव अधिक पड़ा, जिसके कारण इस मार्ग पर थोड़ी-थोड़ी देर में जाम की स्थिति रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news