गरियाबंद

गंगा सप्तमी पर दीप महायज्ञ और गंगा महाआरती की गई, सफाई अभियान भी चलाया
15-May-2024 2:36 PM
गंगा सप्तमी पर दीप महायज्ञ और गंगा महाआरती की गई, सफाई अभियान भी चलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 15 मई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ नवापारा राजिम के परिजनों एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा नेहरू घाट के पास सुबह 6 बजे से 8 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार नवापारा राजिम के सभी परिजन एवं नगरवासियों द्वारा गंगा सप्तमी पर्व पर दीप महायज्ञ एवं त्रिवेणी संगम में महानदी मैया की महाआरती शाम 5 बजे से की गई।

इसमें नगरवासी सहित आस पास के गायत्री परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहें। गायत्री शक्तिपीठ नवापारा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुदर्शन वर्मा ने नगरवासियों से अपील की थी कि थाल में 5 दीपक सजाकर अवश्य पधारे। सुबह सफाई महाभियान में हरिशंकर सिन्हा, कस्तूरी साहू, संगीता श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा, सीएमओ प्रदीप मिश्रा, दिनेश यादव, दिनेश साहू, संपत साहू, राजू सेन, डॉ. खिलावन सिन्हा, यशवंत साहू बलराम यादव, अतिक खान, ओमप्रकाश सिन्हा, मोहन लाल मानिकपन, रोमन साहू, धनमती साहू, किरण सोनी, उमा कंसारी रामबाई सोनकर, शांति देवांगन, बहुर राम साहू, चौतन्य तारक, प्रेम साहू, मीडिया प्रभारी गायत्री शक्तिपीठ राजिम से वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन गुप्ता,संतोष साहू संरक्षक युवा प्रकोष्ठ पूरन लाल साहू सह समन्वयक की भागीदारी रही। गंगा सप्तमी पर्व पर दीप महायज्ञ एवं त्रिवेणी संगम में महानदी मैया की महाआरती में नगरवासी सहित आस पास के गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news