सरगुजा

झारखंड में सरगुजा के भाजपा नेता कर रहे प्रचार- प्रसार
16-May-2024 9:01 PM
झारखंड में सरगुजा के भाजपा नेता कर रहे प्रचार- प्रसार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,16 मई।
झारखंड राज्य के लोकसभा क्षेत्र कोडरमा और विधानसभा गांडेय में सरगुजा के भाजपा नेता प्रचार- प्रसार कर रहे हैं। 

लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी एवं विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी दिलीप वर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार हेतु लोकसभा प्रभारी गोमती साय एवं गांडेय विधानसभा प्रभारी रामलखन सिंह पैकरा आदिवासी बहुल इलाके में जनता के बीच पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने हेतु आग्रह कर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में जब से बनी है, तब से आदिवासियों का उत्थान होता जा रहा है जैसे एक आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर बैठना (राष्ट्रपति) आदिवासी आयोग का गठन से शौचालय,  सडक़,आवास,किसान सम्मान निधि, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, सुकन्यासमृद्धि योजना,उज्जवला योजना,आदिवासी आयोग, महतारी वंदन योजना, घर घर नल जल योजना, निगम, मंडल, एवं सभी वर्गों का ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। 
 
हमारी पार्टी परिवारवाद से बाहर है, जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, विपक्षियों के द्वारा आदिवासी समाज को बरगलाने का काम किया जा रहा है। आदिवासियों का आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा, बोल बोल कर भडक़ाने का काम किया जा रहा हैं,जबकि ऐसा कहीं भी भेदभाव भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नहीं किया जा रहा है।

कोडरमा लोकसभा प्रभारी रायगढ़ की पूर्व सांसद एवं वर्तमान पत्थलगांव विधायक गोमती साय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,सरगुजा जिला महामंत्री एवं गांडेय विधानसभा प्रभारी रामलखन सिंह पैकरा, दिलीप गुप्ता (जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा बलरामपुर), सुशांतो सरदार अंबिकापुर, लोकसभा विस्तारक केरव भारती, गांडेय विधानसभा विस्तारक सूरज महतो के द्वारा मंडल गिरिडीह पश्चिम मंडल गांडेय,  मंडल अहिल्यापुर,  मंडल ताराटाड, मंडल बेंगाबट, मंडल छोटकीखडग़ड़ीहा एवं इस सभी मंडलों के शक्ति केंद्र अलगुंडा, बजतो, खरहरबारी, पहारपर,डोकीडीहा, आदि में सभा की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news