बलौदा बाजार

गर्लफ्रेंड की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
17-May-2024 2:53 PM
गर्लफ्रेंड की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 17 मई।
 बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 24 घंटे के अंदर दो हत्याएं हुईं। दोनों ही हत्याओं में आरोपियों ने पत्थर पटककर जान ली है। पहली घटना में संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जबकि दूसरी घटना का आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

बलौदाबाजार जिले में 24 घंटे के अंदर दो हत्या में पहली घटना बुधवार रात को हुई,जिसमें एक शख्स की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई, वहीं दूसरी घटना गुरुवार को हुई, जिसमें एक शख्स ने महिला की हत्या की।बताया जा रहा है कि आरोपी के महिला से अवैध संबंध थे।

पहली घटना में अधेड़ की हत्या 
पहली घटना भाटापारा इलाके में हुई, जहां अधेड़ की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई। इस केस में पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बुधवार रात माता देवालय वार्ड के शांतिनगर में 50 वर्षीय अखिलेश यादव का शव मिला था।सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरु की। पुलिस के मुताबिक मृतक मजदूरी का काम करता था।

आशीष अरोरा, एसडीओपी भाटापारा का कहना है कि घटना रात लगभग दो बजे के आसपास की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अखिलेश यादव की लाश पड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी घटना में महिला की हत्या 
दूसरी घटना नगर बलौदाबाजार के लोहिया नगर में हुई। लोहिया नगर के पास महिला की हत्या का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले महिला की पिटाई की, इसके बाद पत्थर पर सिर पटककर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से घसीटकर नाली में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसडीओपी बलौदाबाजार निधि नाग ने बताया कि घटना रात लगभग 8 बजे के आसपास की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की लाश नाली में पड़ी है। मृत महिला का नाम सरस्वती कुर्रे उम्र 26 वर्ष की है।

निधि नाग,एसडीओपी बलौदाबाजार का कहना है कि बलौदाबाजार शहर में लोहिया नगर यह घटना हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई थी। तकरीबन 1 घंटे बाद ही हत्या के आरोपी विनय दुबे को बलौदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया।

तीन साल से लिव इन में
ये घटना बुधवार रात 8.30 बजे की है, जब विनय दुबे ने अपनी ही गर्लफ्रेंड सरस्वती कुर्रे की बेरहमी से हत्या की। दोनों पिछले तीन साल से लिव इन में रह रहे थे। घटना वाले दिन दोनों के बीच में विवाद हुआ. जिसके बाद विनय ने सरस्वती की बेरहमी से हत्या कर दी। विनय ने सरस्वती की जान क्यों ली इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news