राजनांदगांव
![कायस्थ समाज ने मनाई चित्रगुप्त जयंती कायस्थ समाज ने मनाई चित्रगुप्त जयंती](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1715939407jn__3.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 मई। श्री चित्रगुप्त जयंती 15 मई को कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त जमातपारा मंदिर में हर्षाेल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख की उपस्थिति में शंख महाआरती का आयोजन सुबह-शाम किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष देवेन्द्र मोहनलाला देबू, राकेश इंदूभषण ठाकुर, पूर्व लोकपाल अमलेन्दु हाजरा, कबीर श्रीवास्तव, अनील श्रीवास्तव, डॉ. कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, भोला बख्शी, ऋषि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, पोपटलाल श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, कायस्थ रामायण मंडली की महिलाएं शामिल थी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार मेडल दिया गया। मेधावी छात्रों को भी स्वामी विवेकानंद प्रमाण पत्र दिया गया। भागवत कर रहे महाराज को श्रीफल एवं शाल से सम्मानित किया। सफल आयोजन हेतु समाज के सभी सहयोगियों का सचिव नागेश श्रीवास्तव द्वारा आभार व्यक्त किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।