गरियाबंद

ज्ञान यज्ञ की ज्योति जलाने घर-घर जा रही गायत्री परिवार बहनें
18-May-2024 2:39 PM
ज्ञान यज्ञ की ज्योति जलाने घर-घर जा रही गायत्री परिवार बहनें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 18 मई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 23 मई बुद्ध पूर्णिमा के दिन गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

 इस हेतु मां भगवती महिला मण्डल राजिम की बहने टोली बनाकर यज्ञ के प्रचार प्रसार के लिए सभी मोहल्ले में संपर्क कर रही है। गायत्री शक्तिपीठ राजिम की मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती चंद्रलेखा गुप्ता ने बताया कि यह यज्ञ प्रतिवर्षनुसार पूरे देश भर में किया जा रहा है। इसका लाभ सभी प्राणिमात्र को मिलेगा। माता गायत्री सद्बुद्धि की देवी है। गायत्री महामंत्र से यज्ञ में आहुति देने से परिवार में सुख समृद्धि आती है। सही मार्ग में चलने हेतु प्रेरणा प्राप्त होती है। लोगों के अंदर संस्कार आने लगता है। इस लिए पूज्य गुरुदेव के विचारों को फैलाने हेतु ज्ञान यज्ञ की ज्योति जलाने घर घर जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने में दीपा साहू, सीता ध्रुव, हेमलता साहू सहित मां भगवती महिला मण्डल की बहनें जुटी हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news