महासमुन्द

परशुराम प्राकट्य उत्सव: विप्रजनों ने निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत
19-May-2024 2:29 PM
परशुराम प्राकट्य उत्सव: विप्रजनों ने निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 मई।
भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम के प्राकट्य उत्सव पर कल सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की बाजे-गाजे एवं आतिशबाजी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। 

शोभायात्रा आश्रम मार्ग स्थित विप्र भवन ब्राह्मण समाज से शुरू हुई, जो मुख्य मार्ग होते हुए वापस विप्र भवन पहुंची। शहर के मुख्य चौक चौराहों में विभिन्न समाजजनों तथा राजनैतिक पार्टियों से जुड़े लोगों ने पुष्प मालाओं, जलपान से शोभायात्रा का स्वंगत किया।

मिली जानकारी के अनुसार भगवान परशुराम का प्राकट्य अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। लेकिन अक्षय तृतीया पर शहर के अधिकांश ब्राम्हण धर्मानुष्ठान में व्यस्त रहने की वजह से कल शोभायात्रा निकाली गई। 

मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह विप्र भवन में भगवान परशुराम की षोडषोपचार विधान से पूजन किया गया। बाद शाम 6 बजे के बाद विप्र भवन में शंखनाद व घंटी की ध्वनि के बीच शोभायात्रा का आगाज किया। शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण भगवान परशुराम  की जीवंत झांकी थी। शोभायात्रा में महिलाएं पीले परिधान व भगवा परिधानों में थीं और आचार्य वृंद स्वास्ति वाचन तथा वेदमंत्रों का पाठ कर रहे थे। इसके ठीक पीछे परशुराम की जीवंत झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। शोभायात्रा के बाद शहर के मध्य सिटी स्पोर्टस क्लब में भजन संध्या में सज-धज कर भगवान परशुराम के जयकारे लगा रही थीं। वहीं धोती कुर्ते में ब्राह्मण युवा शंख घंटी के वाद करते दिखाई दे रहे थे। शाम को विप्रभोज का आयोजन हुआ जिसमें ब्राह्मण समाजजनों ने भोज किया। 

शोभायात्रा के दौरान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष होरीलाल पांडे, दिलीप तिवारी, रेखराज शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, संदीप दीवान, अश्वनी शर्मा, प्रमोद तिवारी, देवेन्द्र दुबे, कुंदन चतुर्वेदी के अलावा सैैकड़ों लोग शामिल हुए। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news