दुर्ग

पारा 42 डिग्री के पार
19-May-2024 2:57 PM
पारा 42 डिग्री के पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 मई।
बीच बीच में आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद दुर्ग में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है।  अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
पूरे प्रदेश में आज दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में आगे और वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है बल्कि आगे 2 से3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान ने जरूर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है। दुर्ग में आज का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान के मामले बिलासपुर आगे रहा, जहां आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण छग से तेलंगाना रायल सीमा होते हुए दक्षिण कर्नाटक तक समुद्र तल से 3.1 किमी पर है। वहीं दूसरी उत्तर-पूर्व उत्तरप्रदेश, बिहार उपहिमालयी प बंगाल होते उत्तरी बंगाला देश तक एवं एक उत्तर द्रोणिका मराठ वाड़ा कर्नाटक होते हुए तमिलनाडू के उपर चत्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर है। विभाग के अनुसार आकाश मेघमय होने से कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news